मुकुल संगमा ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राज्यपाल आर.एस. मूशाहारी ने राजभवन में संगमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ ही तीन अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एक निर्दलीय और दो यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के हैं।

निर्दलीय ए.टी.मंडल और यूडीपी के जे.ए.लिंगदोह तथा बिन्दोम एम.लपांग को मंत्री बनाया गया है। लपांग ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ये तीनों पूर्व मुख्यमंत्री डी.डी. लपांग के मंत्रिमंडल में भी शामिल थे।

शपथ ग्रहण के बाद संगमा ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मंत्रिमंडल के अन्य नामों की मंजूरी लेने के लिए बुधवार को नई दिल्ली रवाना होंगे। मंत्रिमंडल में और आठ मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस के 28 में से 21 विधायकों द्वारा संगमा को पार्टी विधायक दल का नया नेता बनाए जाने के प्रस्ताव के बाद अनुभवी नेता डी.डी.लपांग को मुख्यमंत्री पद से हटने को कहा गया।

सोमवार को नई दिल्ली से लौटने के बाद लपांग ने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

पेशे से चिकित्सक संगमा ने वर्ष 1993 में पहली बार चुनाव में हिस्सा लिया और पश्चिमी गारो पहाड़ियों के अम्पातिगिरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। इसके बाद संगमा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कर, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे कई विभागों के मंत्री बने।

संगमा को वर्ष 2005 में गृह मंत्रालय के प्रभार के साथ उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। गारो पहाड़ियों पर हुई फायरिंग के कारण उनको पद छोड़ने के लिए बाध्य किया गया। मेघालय के स्कूली शिक्षा बोर्ड से जुड़े विवाद में हुई पुलिस गोलीबारी में नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+