नए बैंकों को लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू
आरबीआई के गवर्नर डी.सुब्बाराव ने कहा कि आरबीआई एक चर्चा पत्र तैयार करेगा और विभिन्न पक्षों की राय हासिल करने के लिए जुलाई के अंत में इसे अपनी वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक करेगा।
वार्षिक मौद्रिक नीति जारी करते हुए सुब्बाराव ने वाणिज्यिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से कहा कि उक्त चर्चा पत्र के सार्वजनिक होने के बाद सभी संबद्ध पक्षों से इस संदर्भ में राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विचार विमर्श की प्रक्रिया से उभरी राय के आधार पर दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सुब्बाराव ने स्पष्ट किया कि नए बैंकों के लाईसेंस से संबंधित सभी आवेदनों को जांच के लिए एक विशेषज्ञ समूह को सौंपा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह, टाटा समूह, आदित्य बिड़ला समूह, मुथूट पप्पाचन समूह आदि जैसे कई निजी समूह वाणिज्यिक बैंकिंग उद्योग में प्रवेश करने के इच्छुक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications