सुप्रीम कोर्ट ने मनु शर्मा की सजा बरकरार रखी

जेसिका हत्याकांड साल 1999 की अप्रैल में हुआ था। मनु शर्मा ने मॉडल जेसिका लाल के बार-बार शराब परोसने से मना करने पर दिल्ली के एक पब में उसकी खुलेआम हत्या कर दी थी। मॉडल जेसिका लाल इस पब में शराब परोसने का काम करती थी।
दिसंबर, 2006 में उच्च न्यायालय ने इस मामले में मनु शर्मा को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मनु ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रखी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति पी. सथसिवम और न्यायमूर्ति स्वतंदर कुमार की खंडपीठ ने सोमवार को मनु शर्मा की याचिका को खारिज करते हुए उसे इस मामले में दोषी माना और उच्च न्यायालय द्वारा दी गयी सजा बरकरार रखी।
सर्वोच्च न्यायालय के ताजा फैसले पर जेसिका की बहन सबरीना ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, "मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं। मेरे और मेरे परिवार के लिए इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता। इससे हमें बहुत राहत और संतुष्टि मिली है।"












Click it and Unblock the Notifications