जांच समिति तय करेगी नक्सली हमले की जवाबदेही : चिदंबरम
चिदंबरम ने सोमवार को राज्यसभा में कहा, "ई.एन. राममोहन ने मुझसे वादा किया है कि वह इस महीने की 24 या 25 तारीख तक जांच रिपोर्ट सौंप देंगे। वह एक विस्तृत जांच करेंगे। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करेंगे। मैंने उनसे असिस्टेंट कमांडर से लेकर गृह मंत्रालय के मंत्री तक की जवाबदेही तय करने का आग्रह किया है।"
चिदंबरम ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि हर स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल होने वालों की जवाबदेही तय करें। जहां विफलता हुई वहां उनको जवाबदेही तय करनें दें। रिपोर्ट मिलने के बाद ही हम निष्कर्ष निकालेंगे और सदन में उसकी जानकारी दी जाएगी।"
चिदंबरम ने रिपोर्ट आने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने का आग्रह किया और कहा कि रिपोर्ट के आधार पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications