मलेशिया के भारतीय छात्रों का सम्मान
समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' के मुताबिक जिन छात्रों का सम्मानित किया गया है उनमें प्रकाश पेनरसावन, प्रतिभा सिवदास और श्री विथ्या पलानीअप्पम शामिल हैं।
गैर सरकारी संगठन 'परसातुअन केबाजीकान नमक्कल मलेशिया' ने छात्रों का सम्मान किया है। उप विदेश मंत्री ए. कोहिलन पिल्लई खुद एक जातीय भारतीय हैं। वह कहते हैं कि भारतीय युवाओं के पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से वह खुश हैं।
सत्रह लाख जातीय भारतियों की आबादी वाले मलेशिया में करीब एक हजार तमिल स्कूल हैं। मलेशियाई भारतीयों में ज्यादातर तमिल हैं।
तमिल शिक्षण संस्थानों को उनके रखरखाव और विस्तार के लिए संघीय और राज्य सरकारों से नियमित रूप से अनुदान प्राप्त होता रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications