इसाई प्रार्थना सभा पर नकाबपोशों का हमला

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक इसाई प्रार्थना सभा में अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद मची भगदड़ से एक व्यक्ति की कुएं में गिरकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी थाना क्षेत्र के सलैया में शनिवार की रात को एक प्रार्थना सभा चल रही थी तभी कुछ अज्ञात नकाबपोशों ने लाठी, डंडों से हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां भगदड़ मच गई और लोग अपने बचाव में इधर उधर भागे। इस भगदड में अमित नाम का धर्मावलंबी एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है, मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही ऐसा न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+