भारत-बांग्लादेश चालना में लगाएंगे बिजली संयंत्र
बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड (बीपीडीबी) और भारतीय राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के अधिकारियों की संयुक्त तकनीकी समिति ने पिछले सप्ताह योजना स्थल का निरीक्षण किया।
बांग्लादेश की आधिकारिक न्यूज एजेंसी बीएसएस से बात करते हुए बीपीडीबी के अध्यक्ष ए. एस. एम. आलमगीर कबीर ने कहा कि वे चालना में एक बिजली संयंत्र स्थापित करेंगे। इसमें विद्युत उत्पादन की दो इकाइयां समान हिस्सेदारी के आधार पर लगाई जाएंगी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, एनटीपीसी की टीम ने बीपीडीबी को संयंत्र से समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने का सुझाव दिया था। साथ ही उन्होंने कोयला उपलब्धता एवं ढुलाई के लिए भी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications