हैती में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 4 मरे
पोर्ट-ओ-प्रिंस, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन की नौसेना का एक हेलीकॉप्टर हैती के पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक दल के चार सदस्यों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ईएफई ने स्पेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के हवाले से कहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर स्पेन के नौसैनिक पोत कास्टीला से संबंधित था। हैती में 12 जनवरी को आए विनाशकारी भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर को लगाया गया था।
हैती में आए भूकंप में 200,000 से अधिक लोग मारे गए थे और दस लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे।
यह दुर्घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर डोमिनिकन गणराज्य से लौट रहा था।
बयान में कहा गया है कि स्पेन के रक्षामंत्री कार्मी चाकोन हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में जानकारी इक्कठा करने और पीड़ितों के शवों की बरामदगी के लिए शनिवार को हैती आएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications