दिल्ली में सप्ताहांत में रहेगी तीखी धूप
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में पारा लगातार चढ़ रहा है और शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री ऊपर है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि सप्ताहांत में गर्मी और भी बढ़ेगी।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "पारा लगातार चढ़ रहा है इसलिए भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राजधानी में लू चलने की प्रबल संभावनाएं हैं।"
मौसम विज्ञानियों ने दिल्ली के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ कम बनने की स्थिति को भीषण गर्मी का कारण बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications