तिब्बत में भूकंप के झटके
बीजिंग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गई है। झटके स्थानीय समयनुसार सुबह 8.58 बजे तिब्बत के नागकू क्षेत्र में महसूस किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications