एंटनी : नौसेना अधिकारी के रूसी महिला से संबंध थे
एंटनी ने कहा, "नौसेना ने अपने पहले चरण की जांच पूरी कर ली है और दूसरे चरण की जांच शुरू कर दी है। संबंधित व्यक्ति का एक रूसी महिला के साथ संबंधों की बात सामने आई है। इसके अलावा और कुछ पता नहीं चला है।" उन्होंने कहा, "जांच पूरी होने के बाद ही हम कोई निर्णय लेंगे। हमने नौसेना से जांच में तेजी लाने के लिए कहा है।" नौसेना जांच में यह पता लगाने में जुटी है कि गोर्शकोव सौदे में धांधली तो नहीं हुई है।
रूस
में
तैनाती
के
दौरान
सुखजिंदर
सिंह
पर
'अनैतिक
काम'
करने
का
आरोप
है।
एक
रूसी
महिला
के
साथ
उनकी
आपत्तिजनक
तस्वीरों
के
सामने
आने
के
बाद
10
दिन
पहले
मामले
की
जांच
के
लिए
एक
बोर्ड
का
गठन
किया
गया
था।
पिछले
महीने
गोर्शकोव
का
2.35
अरब
डॉलर
में
अंतिम
सौदा
हुआ
है
और
इसका
नाम
बदलकर
आईएनएस
विक्रमादित्य
कर
दिया
गया
है।
भारत
ने
गोर्शकोव
को
पहले
1.5
अरब
डॉलर
में
खरीदा
था।