दिल्ली में गर्मी बरकरार
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।"
दिल्ली में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में बिजली की मांग और कटौती बढ़ गई है।
दिल्ली बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भयंकर गर्मी के कारण इस मौसम में बिजली की मांग में काफी इजाफा हुआ है। अप्रैल 2009 में बिजली की औसत मांग 3,100 मेगावाट थी जो इस साल बढ़कर करीब 3,900 मेगावट तक पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।