मणिपुर में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल जारी
कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफरिशों को पूरी तरह से लागू करने की मांग को लेकर गत 16 जनवरी से हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्दी पूरी नहीं की गईं तो वे अपना विरोध तेज करेंगे।
सरकारी कर्मचारियों की संयुक्त प्रशासनिक परिषद संगठन (जेएसीईओ) की हड़ताल ने आवश्यक सेवाओं को प्रभावित किया है।
मणिपुर सचिवायल सेवा (एमएसएस) के 800 से ज्यादा कर्मचारियों ने शुक्रवार को आकस्मिक छुट्टी ले ली।
एमएसएस कर्मचारी संघ के महासचिव एल. पुरुजीत ने कहा कि आगमी शनिवार से अनिश्चित कालीन तौर पर काम करना बंद कर दिया जाएगा। एमएसएस के कर्मचारी मुख्यमंत्री, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से जुड़े काम देखते हैं।
मुख्यमंत्री ओकराम ईबोबी सिंह कर्मचारियों से कई बार हड़ताल वापस लेने की अपील कर चुके हैं।
जेएसीईओ के महासचिव चंद्रमणि सिंह ने पत्रकारों से कहा कि आंदोलन वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं उठता। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन लंबा चलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।