सुखना झील के पास धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध
चण्डीगढ़ प्रशासन के आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया, "सुखना झील के पास धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होने से शोरगुल और पानी में प्रदूषण फैलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार से इस क्षेत्र में अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा दिया।"
प्रवक्ता ने कहा कि यह आदेश 14 जून 2010 तक प्रभावी रहेगा। सुखना झील के आस-पास के क्षेत्र को 19 जनवरी 2005 में शांति क्षेत्र घोषित किया गया था।
इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इकट्ठा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1958 में बनी सुखना झील अपने मूल आकार से आधी रह गई है।
उल्लेखनीय है कि यह झील विदेशों से आने वाले पर्यटकों, और सुबह-शाम यहां टहलने आने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। झील के निर्माण के समय इसका दायरा 1,074 हेक्टेयर मीटर था जो अब घटकर 513 हेक्टेयर मीटर रह गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।