क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
क्वेटा में आत्मघाती हमले में 8 मरे (लीड-2)
पुलिस उप महानिरीक्षक (जांच) काजी अब्दुल वाहिद ने कहा कि जिन्ना रोड स्थित सिविल अस्पताल में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।
पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार क्वेटा स्थित मनान चौक पर अज्ञात अपराधियों ने एक बैंक अधिकारी अरशद जैदी को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। गोली लगने से घायल जैदी ने दम तोड़ दिया।
जैदी की हत्या की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में इकट्ठा हुए, ठीक उसी समय अस्पताल में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक जाहिर शाह काजमी और कैमरामैन मलिक आरिफ शामिल है।
विस्फोट में जियो न्यूज के संवाददाता सलमान अशरफ भी घायल हो गए। विस्फोट के बाद अस्पताल के आसपास गोलीबारी भी हुई। इस घटना से अफरातफरी मच गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें