प्राचीन सिक्के बरामद
लंदन, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पुरानी चीजों का संग्रह करने वाले एक समूह को 12वीं शताब्दी के करीब 180 दुर्लभ सिक्के मिले हैं।
वेस्ट राइडिंग डायरेक्टर ग्रुप को उत्तरी यार्कशायर में नारेसबर्ग के पास एक खेत में हेनरी प्रथम के समय प्रचलित 178 सिक्के मिले।
इन सिक्कों की कीमत करीब 40,000 पाउंड बताई जा रही है।
एक स्थानीय समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार इस समूह के एक सदस्य पीटर स्पेंसर ने कहा, "आमतौर पर हमें कारतूस के पुराने खोल और मूल्यहीन धातुएं मिलती थीं लेकिन उस दिन हमें सिक्कों की खनक सुनाई दी। उस दिन हम पहले उन्हें नहीं निकालना चाहते थे और आखिरी क्षणों में उन सिक्कों को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया।"
समूह के एक अन्य सदस्य जुलियन जुल्क कहते हैं, "यह एक लॉटरी जीतने जैसा था। हम पिछले 10 साल से ऐसी चीजें खोजते आ रहे हैं और यह किसी सपने जैसा है। मैं सोचता हूं कि हमें इससे करीब 40,000 पाउंड मिल जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।