For Daily Alerts
कश्मीर में छुट्टियां बिताएंगी प्रियंका
श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा कश्मीर में छुट्टियां बिताने के लिए शुक्रवार को अपने परिवार के साथ यहां पहुंच रही हैं। वह यहां तीन दिन तक रुकेंगी।
एक सूत्र ने बताया, "वह अपने पति व बच्चों के साथ होंगी। यह एक निजी यात्रा है।"
प्रियंका गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमार्ग सहित कश्मीर घाटी के अन्य पर्यटक स्थलों पर भी जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें