राज्यसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, कार्यवाही स्थगित
शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखने के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वैंकेया नायडू ने इस नरसंहार पर बहस की मांग की। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सदन को सूचित किया कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम सदन में दिन में दो बजे बयान देंगे। उन्होंने कहा, "हम गृह मंत्री के बयान के तत्काल बाद इस पर चर्चा कर सकते हैं।"
इस मसले पर हंगामे की वजह से कार्यवाही पहले 12 बजे तक स्थगित की गई और फिर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications