'क्या नक्सल मुद्दे पर कांग्रेस सरकार के साथ है?'

भाजपा नेता यशवंत सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में कहा, "हमारी पार्टी नक्सल मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है। परंतु सवाल अब यह है कि क्या कांग्रेस या संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) इस मुद्दे पर सरकार के साथ हैं?"
पढ़ें- देश-दुनिया की ताजा खबरें | जनसंवाद कॉलम में लेख
उन्होंने दिग्विजय का नाम लिए बगैर कहा, "उन्होंने एक प्रतिष्ठि अखबार में लिखे अपने लेख में न सिर्फ चिदंबरम को चुनौती दी बल्कि सरकार की नीतियों को भी चुनौती दी है। जब इस मुद्दे पर सभी एकजुट होना चाहिए तो सत्ता पक्ष बंटा हुआ नजर आ रहा है।"
सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुआ नक्सली हमला सरकार की नीतियों की विफलता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवदेना है। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 75 जवानों सहित कुल 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications