Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आस्ट्रेलिया में हमलावरों ने भारतीय से कहा, 'वापस जाओ'

मेलबर्न, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में हमले और लूट का शिकार बने एक भारतीय छात्र का कहना है कि उस पर हुआ हमला नस्लभेद से प्रेरित था और हमलावरों ने उससे कहा 'अपने देश लौट जाओ।'

स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' ने बुधवार को लिखा है कि 23 वर्षीय नीरज भारद्वाज मेलबर्न में सोमवार सुबह चार बजे ट्राम का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत्त दो लोग उनके पास आए। उनमें से एक ने भारद्वाज से अपना बटुआ उसके हवाले करने को कहा। इसके बाद दूसरे ने उनके चेहरे पर कई घूंसे मारे जिससे वह बेहोश हो गये।

भारद्वाज ने बताया कि 15 मिनट बाद वे दोबारा आए और उन्हें फिर से कई घूंसे मारे। उनमें से एक हमलावर ने भद्दी गालियां देते हुए कहा कि अपने देश लौट जाओ।

भारद्वाज को बायीं आंख, पसलियों में गंभीर चोट आई है और उनकी नाक टूट गई है।

डॉक्टरों ने भारद्वाज से कहा है कि उनकी बांयी आंख 80 से 90 फीसदी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वह शायद कभी ठीक नहीं होगी।

काम करने में असमर्थ भारतीय छात्र का कहना है कि उन्हें घर से निकलते समय अब डर लगता है और उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि भारत में अपने परिवारवालों से वह क्या कहे?

भारद्वाज ने कहा, "मेरा भविष्य बहुत अच्छा था लेकिन अपराधियों ने उसे छीन लिया। मैं इस शहर में सुरक्षित नहीं हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+