इतिहास का शिकार न बनें : जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि पूर्व भारतीय विदेश मंत्री जसवंत सिंह के साथ मुलाकात के दौरान जरदारी ने कहा, "इतिहास के साये ये बाहर निकल कर देखने-सोचने की जरूरत है और संदेह व अविश्वास की जगह एक आपसी संबंध कायम करने की जरूरत है।"
जसवंत सिंह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर लिखी अपनी के विमोचन के सिलसिले में इस समय पाकिस्तान में हैं।
जरदारी ने कहा, "इस क्षेत्र के लोग पिछले 60 सालों से सुरक्षा संबंधी नीतियों के बुरी तरह शिकार हुए हैं। इस समय हमारे लोगों के सामने खड़ी गरीबी और आतंकवाद की समस्या के खिलाफ हमें मिलकर लड़ने की आवश्यकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications