अजय बंगा मास्टरकार्ड के नए सीईओ

कंपनी ने एक बयान जारी करके अजय बंगा की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है. अजय बंगा इस समय कंपनी के अध्यक्ष और चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफ़िसर हैं. अब अजय बंगा का नाम सिटीग्रुप के विक्रम पंडित और पेप्सिको की इंदिरा नुई के साथ जुड़ गया है, जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं.
अजय बंगा ने अपनी नियुक्ति पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है, "मैं मास्टरकार्ड का नेतृत्व करके काफ़ी ख़ुश हूँ, ख़ासकर ऐसे समय में जब इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवाएँ इतनी मज़बूत पहले कभी नहीं रही हैं."
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रहे अजय बंगा यूनिलीवर के मानविंदर सिंह बंगा के भाई हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट अजय बंगा ने आईआईएम-अहमदाबाद से पढ़ाई की है. मास्टरकार्ड के माध्यम से साल भर में 22 अरब इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन होते हैं. वर्ष 2009 में कंपनी को डेढ़ अरब डॉलर का मुनाफ़ा हुआ था. 50 वर्षीय अजय बंगा वर्ष 2009 से ही मास्टरकार्ड से जुड़े हुए हैं. इससे पहले उन्होंने 13 साल सिटीग्रुप के साथ गुज़ारे हैं. वे सिटी ग्रुप के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे.












Click it and Unblock the Notifications