'सर्वार्थ सिद्ध योग' से खास बना शाही स्नान (लीड-1) (फोटो सहित)
प्रशासन ने शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद यहां विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज मंगलवार को कुंभ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे।
मेला प्रशासन का दावा है कि बुधवार के मुख्य शाही स्नान में करीब डेढ़ करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे। यहां आरतियों एवं गंगापूजन समारोहों में भी भारी भीड़ दिख रही है। मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है लेकिन लोगों की आस्था में इससे कोई कमी नहीं आई है।
मेला अधिष्ठान के प्रमुख आनंद वर्धन का दावा है कि करीब 40 लाख लोग हरिद्वार पहुंच चुके हैं। उनके अनुसार सोमवार को करीब 33 लाख लोगों ने गंगा स्नान किया। मेले के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आलोक शर्मा ने कहा कि यहां आने वालों की संख्या वापसी करने वालों की संख्या से ज्यादा है। इसलिए बुधवार को होने वाले स्नान के लिए और भीड़ बढ़ने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications