खाप महापंचायत ने 'ऑनर किलिंग' पर फैसले का विरोध किया
खाप महापंचायत ने मंगलवार को हिंदू विवाह कानून में एक संशोधन करके समान गोत्र में विवाह को प्रतिबंधित करने की भी मांग की। खाप नेताओं ने न्यायालय के निर्णय के विरोध में दिल्ली को उत्तर भारत के महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक पर प्रदर्शन करने और चण्डीगढ़ तथा अंबाला में सड़क जाम करने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि करनाल की एक अदालत ने पिछले महीने समान गोत्र में विवाह करने वाले मनोज और बबली की हत्या करने का दोषी करार देकर पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई।
असंतुष्ट खाप नेता राज्य सरकार के खिलाफ टकराव की ओर बढ़ रहे हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में पंचायतों के कई फैसलों के खिलाफ निर्णय दिया है। इनमें विशेषकर समान गोत्र के विवाह के मामले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications