एवरेस्ट इलाके में चीन का हवाईअड्डा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नगर विमानन प्रशासन की तिब्बत शाखा के निदेशक जू बो के हवाले से बताया है कि जिगाज में बनने वाले हवाई अड्डे का निर्माण पिछले वर्ष अप्रैल में शुरू किया गया था। इसे शांति हवाईअड्डा का नाम दिया जाएगा। इस हवाईअड्डे का काम सिंतबर तक पूरा हो जाएगा और अक्टूबर में संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है।
इस हवाईअड्डे को बनाने में 7.17 करोड़ डॉलर की लागत आई है। हवाई अड्डा 230,000 लोगों को संभालने में सक्षम होगा और यहां पर 1,150 टन के मालवाहक विमान उतर सकेंगे।
माना जा रहा है कि हवाई अड्डे के बन जाने के बाद तिब्बत के दूसरे सबसे बड़े शहर जियाज में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications