बेगूसराय में 3 शव बरामद होने से सनसनी
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह साहेबपुर कमाल रेलवे स्टेशन के निकट कुरहा गांव के समीप से तीन लोगों का शव बरामद किया गया जिसमें बच्ची के अलावा एक पुरुष और महिला का शव शामिल है।
इधर, बलिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मोहम्मद कासिम ने बताया कि महिला और बच्ची के शरीर पर पत्थर से वार करने के निशान पाए गए हैं जबकि पुरुष का गला रेता गया है।
उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भ्ेाज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications