बांग्लादेश में जूता,साइकिल निर्माण करेगा टाटा समूह
टाटा और निटोल-निलॉय के बीच यह समझौता सोमवार को किया गय। यह समूह टाटा की नैनो कार निर्मित करने की योजना बना चुका है। पर इससे पहले कंपनी ही बांग्लादेश में वाहनों के निर्माण में सहायक के रुप में काम करने की पेशकश कर चुकी है।
टाटा इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक ओ.के.कौल ने 'डेली स्टार' को बताया कि मई में एक टीम बांग्लादेश जाएगी और इस बात का निरीक्षण करेगी कि वहां किस प्रकार से निवेश किया जा सकता है।
टाटा ने बांग्लादेश में वर्ष 2003 में कृषि आधारित उद्योग और बुनियादी ढांचे में 3 अरब डॉलर के निवेश का प्रस्ताव वापिस ले लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications