दिल्ली: कबाड़ बाजार में भीषण आग
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में प्लास्टिक के कबाड़ बाजार में शनिवार देर रात जबरदस्त आग भड़क उठी। इसमें किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग देर रात दो बजकर 20 मिनट पर भड़की और कबाड़ बाजार के पूरे दो किलोमीटर के दायरे में फैल गई। आग पर काबू पाने के काम में 30 दमकल गाड़ियों को लगाया गया और उसे पूरी तरह बुझाने में पांच घंटे लगे।
अग्निशमन विभाग क अनुसार प्रथम दृष्ट्या लगता है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली का एक कबाड़ा व्यापारी एंव अन्य चार लोग रोडियो एक्टिव पदार्थ कोबाल्ट 60 के संपर्क में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। ये पदार्थ अस्पताल से इक्ट्ठा किए गए कूड़े में मौजूद था।













Click it and Unblock the Notifications