डूब चुके द्वीप पर बांग्लादेश का दावा
बांग्लादेश का कहना है कि दक्षिणी तालपट्टी जिसे भारत न्यू मूर द्वीप कहता है को ब्रिटिश प्रशासन ने वर्ष 1947 में तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में शामिल किया था।
द्वीप इस समय समुद्र में समा गया है, इसके बावजूद बांग्लादेश ने एक भूकंपीय सर्वेक्षण किया तथा कहा कि यह भारत के साथ समुद्री सीमा निर्धारित करने का आधार होगा।
बांग्लादेश का भारत और म्यांमार के साथ समुद्री सीमा विवाद है और तीनों देश इसे संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थ संस्था में ले गए हैं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में हाइड्रो कार्बन उत्खनन की संभावना से सीमा विवाद का महत्व बढ़ गया है।
विवाद के कारण थोड़ा गतिरोध और राजनयिक सरगर्मी बढ़ी लेकिन तीनों देश विवाद को वार्ता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications