शिकारियों का निशाना बनी डॉल्फिन
वन विभाग के अधिकारियों ने मृत डॉल्फिन को विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य क्षेत्र से शनिवार को बरामद किया। वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएएफओ) नंद किशोर ने रविवार को बताया कि गंगा किनारे से साढ़े चार फुट लंबी एक मृत डॉल्फिन बरामद हुई। उन्होंने डॉल्फिन के शिकारियों द्वारा मारे जाने की आशंका जाहिर की है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस के संबंध में डॉल्फिन विशेषज्ञ डॉ़ आर. क़े सिन्हा का कहना है कि सरकार ने भले ही भागलपुर इलाके में गंगा नदी को विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य क्षेत्र घोषित कर दिया है परंतु इस जीव के संरक्षण के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय मछुआरों को बिना शिक्षित किये डॉल्फिन को बचाना संभव नहीं होगा।
एक अनुमान के मुताबिक गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य में अभी भी करीब 2,000 डॉल्फिन हैं। सरकार ने इसे राष्ट्रीय जल जीव घोषित कर रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications