आईपीएल टिकट ब्लैक में बेचने वाला गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 'दिल्ली डेयर डेविल्स' और 'किंग्स इलेवन पंजाब' के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में एक 36 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली में स्थित किंग्सवे कैंप के रहने वाले अमित गुप्ता को फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम के समीप शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसे आईपीएल मैच के टिकटों की काला बजारी करते हुए आधिकारिक एजेंट ने रंगे हाथों पकड़ा था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "अमित ने आईपीएल फ्रेंचाईजी के माध्यम से टिकट खरीदा था और टिकट की वास्तविक कीमत से चार से पांच गुना ज्यादा दाम पर बेच रहा था।"
पुलिस ने उसके पास से आईपीएल मैच के 29 टिकट और अतिरिक्त पास भी बरामद किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
