प्रधानमंत्री ने पोलिश राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया
सिंह ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है, "राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में हुई मौत की खबर को मैंने आश्चर्य और गहरे दुख के साथ लिया है। काजिंस्की के निधन से पोलैंड ने एक महान राजनेता खो दिया है।"
उन्होंने कहा, "भारत का विशेष रूप से नुकसान हुआ है, क्योंकि काजिंस्की दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध थे। इस संकट की घड़ी में भारत आपके साथ है। सरकार और भारत की जनता की ओर से और मैं अपनी ओर से आपके प्रति और पोलैंड की जनता के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications