संप्रग सरकार को गडकरी की चुनौती

रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गडकरी ने कहा, "मैं अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को चुनौती देता हूं कि वह भाजपा नेतृत्व के साथ एक खुली बहस के लिए सामने आए और जनता को इस बात का निर्णय करने दे कि क्या इस सरकार ने जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें 100 दिनों के भीतर नीचे लाने के अपने चुनावी वादे को वाकई में पूरा किया है या वह खाद्य प्रबंधन में बुरी तरह विफल हुई है।"

गडकरी ने कहा कि संप्रग सरकार ने शोध, विकास, उत्पादन, खरीदारी, भंडारण, वितरण, खपत, न्यूनतम समर्थन मूल्य और अधिकतम खुदरा मूल्य से संबंधित मेरे 14 प्रश्नों पर मौन रहने का निर्णय लिया है।

गडकरी ने कहा कि जब उन्होंने खराब प्रशासन और सरकार की गलत आर्थिक नीतियों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है, तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने समितियों और उपसमितियों का गठन शुरू कर दिया है। जबकि उनकी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण ही महंगाई, खराब वितरण व्यवस्था, अपर्याप्त भंडारण क्षमता, बफर स्टॉक का कुप्रबंधन और दुरुपयोग की समस्याएं सामने आई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+