कुंभ में शिरकत नहीं करेंगी सोनिया
गांधी ने एक संदेश में कहा है कि वह हरिद्वार की जनता और संतों का शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें कुंभ मेले में आने का न्योता दिया।
उन्होंने कहा, "मैं आना चाहती हूं लेकिन सोंचती हूं कि इस मौके पर मेरी यात्रा परेशानी का कारण न बन जाए, इस कारण मैंने हरिद्वार जाने का विचार त्याग दिया।"
गांधी ने कहा कि कुंभ मेला देश की परंपरा का हिस्सा है और लोगों का इसमें गहरा विश्वास है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications