तेजाब से घायल किशोरी ने दम तोड़ा

Andhra Pradesh
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में ठुकराए हुए प्रेमी द्वारा तेजाब फेंके जाने से जली 16 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। पिछले चार दिनों से जिंदगी से लड़ रही कक्षा नौ की छात्रा ललिता बाई की एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। तेनाली कस्बे में बुधवार को 23 वर्षीय के. सुब्बा राव ने ललिता को तेजाब फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह जल गई थी।

एक खेतिहर मजदूर राव ने ललिता पर तेजाब फेंकने के बाद खुद पर भी तेजाब डाल लिया था जिससे वह भी जल गया था और इस समय एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि ललिता ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके अलावा वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ दिखी थी इसलिए उसने यह कदम उठाया।

पढ़ें- अपराध की अन्‍य खबरें

सुब्बाराव प्रकाशम जिले के दारसी गांव का रहने वाला है जबकि ललिता तेनाली के पास वेनीगल्ला गांव की रहने वाली थी। ललिता अपने बड़ी बहन के घर तेनाली गई हुई थी वहीं सुब्बाराव ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ साल पहले सुब्बाराव दारसी में अपने एक रिश्तेदार के यहां गया था उसी दौरान वह ललिता से परिचित हुआ। इसके बाद वह फोन से लड़की के संपर्क में रहा। इस बीच ललिता ने अपने घरवालों के सुझाव पर उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह तेनाली पहुंचा और उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने सुब्बाराव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+