इंदौर में वैज्ञानिक ने आत्महत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर के क्लासिक कार्टेज अपार्टमेंट में प्रसाद की लाश शनिवार रात घर में काम साफ -सफाई करने के लिए आई बाई ने फंदे से लटकते देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
नगर पुलिस अधीक्षक गिरीश सूबेदार के मुताबिक पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें प्रसाद ने अपने वरिष्ठ सदस्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं और अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। नोट की लिखाई का मिलान कराया जाएगा। यह सुसाइड नोट अंग्रजी में लिखा गया है।
मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले प्रसाद पिछले पांच साल से राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिक केंद्र में कार्यरत थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications