अमेरिका : खदाने हादसे में मरने वालों की संख्या 29 हुई
वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया की कोयला खदान से शुक्रवार को चार अन्य लापता कामगारों के शव बरामद हुए हैं। इसके बाद खदान विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई। खान में यह विस्फोट सोमवार को हुआ था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वर्जीनिया में स्थित अपर बिग ब्रांच खदान में सोमवार को विस्फोट हुआ था। यह अमेरिका में 40 वर्षो के इतिहास में सबसे बड़ी कोयला खदान दुर्घटना थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल अमेरिका में खदानों में हुए विस्फोट की वजह से 34 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 18 की मौत कोयला खदान में हुई। वर्ष 2006 में पश्चिम वर्जीनिया की एक अन्य खदान में मिथेन विस्फोट की वजह से 12 कामगारों की मौत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications