रूस : बर्फीले तूफान में फंसा हेलीकॉप्टर,7 मरे

समाचार एजेंसी इतर तास के मुताबिक, एमआई-18 हेलीकॉप्टर कामचत्का के येलीजावेंत्स्की जिले में एक पहाड़ी ढलान पर पाया गया। हेलीकॉप्टर में 16 जर्मन पर्यटक सवार थे। हेलीकॉप्टर से जिन नौ लोगों को निकाला गया है उनमें एक जर्मन पर्यटक और हेलीकॉप्टर चालक के पोते की स्थिति गंभीर है। उन्हें समीप के अस्पतालों में भेजा गया है। सात लोगों की हालत संतोषजनक है।
शनिवार को 16 पर्यटकों और चालक दल के सदस्यों के साथ उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर का रेडियो संपर्क टूट जाने के तुरंत बाद तलाशी अभियान आरंभ कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications