इस्तीफे वाला प्रकरण अब खत्म : चिदंबरम
पुड्डुचेरी। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने अपने इस्तीफे की खबरों पर सफाई पेश की है। चिदंबरम ने कहा कि दंतेवाड़ा नरसंहार के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया था, ये खबर सही है। लेकिन चिदंबरम ने साथ ही यह भी कहा कि अब यह अध्याय समाप्त हो चुका है।
चिदंबरम के शब्दों में "हां मैंने इस्तीफे की पेशकश की थी। इस्तीफा वास्तव में पेश किया गया था। प्रधानमंत्री ने इसे ठुकरा दिया। यह मुद्दा अब समाप्त है।" उन्होने ये फैसला इसलिए किया था कि यह एक बड़ा नरसंहार था। जिसमें उनके अंडर में काम करने वाले सीआरपीएफ के 75 जवान मारे गए थे। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्होने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।
चिदंबरम ने कहा, "यह त्रासदी मेरे अधीन हुई है, इसलिए मैंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी मेरी है।" उन्होंने कहा कि इसका यह अर्थ नहीं कि नक्सलियों से लड़ने में राज्य सरकारों की भूमिका नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हालांकि वह बोले कि राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह वाकिफ हैं।













Click it and Unblock the Notifications