उग्र भीड़ पर पुलिस ने लाठियां चटकायीं
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक मंदिर से देवी की मूर्ति चोरी होने से नाराज भीड़ ने शनिवार को खासा हंगामा मचाया। आक्रोशित भीड़ ने कई रोडवेज बसों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी भीड़ की झड़प हो गयी। यह घटना जिले की कालपी कस्बे की है। उग्र भीड़ ने घंटों सड़क जाम रखी। जाम खुलवाने मौके पर पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई की और रोडवेज की बसों को निशाना बनाया।
पुलिस के अनुसार कि भीड़ ने तीन बसें जला दीं और एक में तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
उपद्रवियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय सिद्धिदात्री देवी मंदिर में दशर्न करने पहुंचे स्थानीय लोगों को जब मूर्ति चोरी होने की बात पता चली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा।













Click it and Unblock the Notifications