अमेरिका रवाना हुए प्रधानमंत्री

यात्रा के पहले चरण में मनमोहन सिंह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में वाशिंगटन में होने वाले परमाणु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
वाशिंगटन में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ओबामा, निकोलस सरकोजी, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री सहित दुनिया के अन्य नेताओं से मिलेंगे। ब्राजील में प्रधानमंत्री डीसिल्वा, चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ और रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव से द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत करेंगे।
रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि परमाणु सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के मामले में भारत की भागीदारी बेहद अहम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिखर बैठक में परमाणु आतंकवाद और प्रसार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत का एक अच्छी तरह विकसित स्वदेशी परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम है,जो छह दशक पुराना है। हमारा सुरक्षा और परमाणु अप्रसार का बेदाग रिकार्ड है जो एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में हमारे आचरण को दर्शाता है।" उन्होंने कहा कि भारत दुनिया से परमाणु हथियारों के पूर्ण खात्मे के पक्ष में है।












Click it and Unblock the Notifications