दिल्ली के कंटेनर डिपो में आग लगी
नई दिल्ली। दिल्ली में तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार तड़के एक कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अग्निशमन विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए 30 से अधिक अग्निशमन वाहनों को लगाया गया। डिपो में आग सुबह 5.45 बजे लगी।
इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। डिपो में भारी लौह पदार्थ थे।













Click it and Unblock the Notifications