उड़ीसा में नक्सलियों ने मार्ग अवरुद्ध किया
भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के विरोध में नक्सलियों ने शनिवार को उड़ीसा के कोरापुट जिले में सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस को बताया कि नारायणपाटना और लक्ष्मीपुर कस्बे के बीच कम से कम एक जगह पर नक्सलियों ने सड़क अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया।
पांडा ने बताया कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ पेड़ों और अन्य जगहों पर पोस्टर भी चिपकाए।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 30 जिलों में से आधे से अधिक नक्सलवाद की चपेट में हैं। भुवनेश्वर से लगभग 500 किलोमीटर दूर कोरापुट जिले को नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications