राजपक्षे ने मतदाताओं का आभार जताया

समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, राजपक्षे ने कहा, "मैंने देश की जनता से एक ऐसी मजबूत संसद चुनने का अनुरोध किया था जो किसी भी अंतर्राष्ट्रीय चुनौती का सामना करने में सक्षम हो। यूपीएफए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।"

सत्ताधारी यूपीएफए को 225 में से 117 सीटें प्राप्त हुई हैं जबकि दो जिलों के चुनाव परिणाम आने अभी बाकी हैं। इसके अलावा मनोनीत सदस्यों की संख्या की अभी घोषणा नहीं हुई है।

यहां की संसद में 196 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से चुने जाते हैं जबकि शेष 29 का चुनाव पार्टियों द्वारा प्राप्त मतों अनुपात के आधार पर किया जाता है।

अनियमितता के आरोपों के चलते दो संसदीय क्षेत्रों में दोबारा मतदान करवाने का निर्णय लिया गया है। इसलिए अंतिम चुनाव परिणामों की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है।

राजपक्षे की पार्टी हालांकि दो तिहाई बहुमत (150 सीटें) की ओर बढ़ रही है। तात्कालिक परिणामों से अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीएफए को 135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

राष्ट्रपति ने कहा, "मुझमें और यूपीएफए में विश्वास जताते हुए सभी श्रीलंकाइयों ने अपने पवित्र कर्तव्य का निर्वहन किया है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके भरोसे को बरकरार रखें।"

मुख्य विपक्षी दल युनाइटेड नेशनल पार्टी को करीब 23 लाख मत मिले हैं। यूपीएफए को 47 लाख मत मिले हैं, जो कुल मतदान का 60.43 फीसदी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+