बिहार में पारा 40 के पार
पिछले 10 दिनों से राज्य के करीब सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। गया जिला बिहार का सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र बना हुआ है, जहां शुक्र्रवार को अधिकतम तापमान 42़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पटना का अधिकतम तापमान 41़ 4 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का 41़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि अनुमान के अनुसार दो-चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कमी होने के आसार नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications