तलाकनामे में शोएब ने दी गलत जानकारी?

हैदराबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी रचाने जा रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक फिर मुश्किलों में घिर सकते हैं। खबर है कि शोएब ने पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक देने के दौरान तलाकनामे में गलत जानकारी दी है।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार शोएब ने तलाकनामे पर अपने पिता का नाम मलिक सलीम हुसैन दर्ज करवाया है जबकि सानिया के साथ निकाह के लिए छपे कार्ड पर उनके मरहूम पिता का नाम मलिक फकीर हुसैन दर्ज है। सानिया और शोएब का विवाह 15 अप्रैल को होना है।

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आयशा के परिजन शोएब के खिलाफ गलत जानकारी देने का मामला दर्ज करवा देते हैं तो इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक तलाकनामे पर अपने पिता का गलत नाम दर्ज करवाने से ऐसा लगता है कि शोएब यह दिखाना चाहते हैं कि आयशा से उन्होंने शादी नहीं की थी।

इससे पहले सच से भाग रहे शोएब बुधवार को मान गए कि हैदराबाद की युवती आयशा से उनकी शादी हुई थी। उन्होंने तलाक देकर आयशा से अपने रिश्तों की सच्चाई की स्वीकार की थी। तलाक के एवज में आयशा के परिवार वाले शोएब के खिलाफ दर्ज कराए मामले वापस लेने पर राजी हो गए।

उल्लेखनीय है कि आयशा ने शोएब के खिलाफ बीते रविवार को बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में सानिया के घर शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और फिर उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+