आईपीएल खिलाड़ियों के लिए नियमों का उल्लंघन?

धर्मशाला, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल खिलाड़ियों के ठहरने के लिए धर्मशाला में बनाए गए रिसॉर्ट में सारे नियमों को ताक पर रख दिया। विपक्ष इस मामले में अनुराग और उनके मुख्यमंत्री पिता प्रेम कुमार धूमल पर भी अंगुली उठा रहा है।

हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ने 'द पेवेलियन' नाम की एचपीसीए की परियोजना के लिए भूमि के आवंटन की मंजूरी ली थी। यह परियोजना 35 करोड़ रुपये की थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि एचपीसीए की ओर से आवेदन के चंद दिनों के भीतर ही भूमि का आवंटन मामूली कीमत पर कर दिया गया।

राज्य में कांग्रेस के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आईएएनएस से कहा, "वास्तव में हम सरकार से पूछ रहे हैं कि उसने आईपीएल से ठीक पहले धर्मशाला के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये क्यों दिए। यह एक गलत निर्णय है और हमारी मांग है कि एचपीसीए से यह रकम वापस ली जाए क्योंकि यह संघ कार्पोरेट ढर्रे पर काम कर रहा है। एचपीसीए को सिर्फ इसलिए विशेष तवज्जो दी जा रही है क्योंकि इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री के पुत्र हैं।"

नगर एवं काउंटी योजना (टीसीपी) विभाग ने भी फरवरी में एचपीसीए को एक नोटिस जारी कर ढांचे का ढहाने के लिए कहा। परंतु राज्य सरकार ने एचपीसीए की इस परियोजना को मंजूरी दे दी।

अब टीसीपी अधिकारी भी कह रहे हैं कि रिसॉर्ट के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की गईं। उल्लेखनीय है कि 16 और 18 अप्रैल को होने वाले दो आईपीएल मैचों में शामिल होने वाले देशी और विदेशी खिलाड़ी यहां ठहरेंगे।

उधर, अनुराग ने कहा, "इस आवासीय परिसर के निर्माण से कोई अवैध गतिविधि नहीं जुड़ी है। यह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए है और अन्य किसी व्यवसायिक गतिविधि की यहां इजाजत नहीं होगी। हमने सरकार की ओर जारी सभी नोटिसों का जवाब दे दिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+