बिहार में रेलयात्री को गोली मारी
यह घटना दानापुर रेल मंडल के बाढ़ और मोकामा रेलवे स्टेशन के बीच की है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात रेलगाड़ी जैसे ही बाढ़ रेलवे स्टेशन पर रूकी कि कुछ लोग वातानुकूलित डिब्बे घुस गए और एक महिला से लूटपाट करने लगे। इसका विरोध वहीं बैठे पी़ क़े मुखर्जी नाम के एक यात्री ने किया तो लूटपाट करने वालों ने उनपर गोली चला दी। गोली लगने से मुखर्जी घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जंजीर खींचकर फरार हो गए।
पटना राजकीय रेल पुलिस के उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने शनिवार को बताया कि घटना के बाद मुखर्जी का इलाज मोकामा में करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में प्राथमिकी मोकामा रेल थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications