नियामकों के अधिकार कम करने की योजना नहीं : प्रणब
कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को यहां कहा कि सरकार वर्तमान आर्थिक स्थिति में अच्छा काम कर रहे नियामकों के अधिकारों को हल्का नहीं करेगी।
बड़े वित्तीय संस्थानों की कार्यपद्धति सहित अर्थव्यवस्था के स्थूल स्तर के विवेकपूर्ण पर्यवेक्षण की निगरानी के लिए एक शीर्ष वित्तीय स्थायित्व एवं विकास परिषद की स्थापना के सरकार के निर्णय का जिक्र करते हुए प्रणब ने कहा कि इससे वर्तमान नियामकों की शक्तियां किसी भी तरह से कम नहीं होंगी।
एसोसिएशन ऑफ नेशनल एक्सचेंजेज मेंबर्स ऑफ इंडिया (एएनएमआई) द्वारा सेबी और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ मिल कर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "जो वित्तीय संस्थान वर्तमान हालात में अच्छा काम कर रहे हैं, हमें उनके अधिकारों को कम करने को लेकर कोई रुचि नहीं है।"
मुखर्जी ने कहा, "नियामकों के लिए यह आवश्यक है कि वे बाजार को निवेशकों के लिए सुरक्षित बनाएं।" उन्होंने कहा कि सरकार बाजार में अधिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए नियामकों को हमेशा प्रोत्साहित करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications