रितुपर्णा को 'बूम बूम बोले' से काफी उम्मीदें
एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान रितु ने कहा, "मैं बॉलीवुड की और फिल्मों में काम कर रही हूं। मैं इन फिल्मों में अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हूं।"
फिल्म 'बूम बूम बोले' का निर्देशन जाने-माने हिंदी फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है।
रितु ने मुंबई की मायानगरी में चंदन अरोड़ा की फिल्म 'मैं मेरी पत्नी और वो' से प्रवेश किया था।
गौरतलब है कि इस अभिनेत्री को वर्ष 1998 में बंगाली फिल्म 'दहन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।
रितु इसके पहले हिंदी फिल्म 'अंश' और 'डू नॉट डिस्टर्ब' में भी अभिनय कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications